|
प्रति वर्ष रेल भर्ती बोर्ड, भुवनेश्वर भारतीय रेलवे के लिए ग्रुप ‘ग’ की निष्पक्ष तथा पारदर्शक तरीकें से विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करती है। |
| |
|
हमारी परीक्षाए वस्तुनिष्ठ वैकल्प चयन तरीके (मल्टीपल चयन) की होती है , जिसमें ओ.एम.आर उत्तर पत्र का व्यवहार किया जाता है ।
तत्पश्चात मूल्यांकन हेतु कंप्यूटर द्वारा स्कैन किया जाता है । कुछ परीक्षाए कंप्यूटरीकृत ऑनलाइन होती है जिनके फल की घोषणा परिक्षा के तुरंत बाद कर दी जाती है।
योग्यतानुसार ही चयन होती है । |
दलालों और धोखेबाजों से सावधान रहिए जो आपको प्रभाव द्वारा अथवा गलत या अनैतिक तरीकें से रेलवे में नौकरी दिलवाने के झूठे वादे कर आपको ठगते है । रेलवे भर्ती बोर्ड अपने कार्यों के प्रतिपादन के लिए किसी आभिकर्ता या कोचिंग केंद्र को नियुक्त नहीं किया है । अभ्यर्थियों को इस तरह के दावा करने वाले लोगों अथवा अभिकर्ताऔं से सावधान किया जाता है । अभ्यर्थियों का चयन केवल उनकी योग्यता के अनुसार होता है । धोखेबाजों से सावधान रहिए तथा उनके जाल में मत फासिए । जो अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने की कोशिश करेगा उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा तथा उसके बिरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा । |