आमुख पृष्ट सम्पर्क करें मानचित्र
आमुख पृष्ट आर आर बी संबंधित आर आर सी बी संबंधित अक्सर पुछे गए प्रश्न योग्य-अयोग्य अभ्यर्थियों की स्थिति
भर्ती
रोजगार सूचना
आवेदन पत्रों की वर्तमान स्थिति
परीक्षा सारणी
पैनल में आए अभ्यर्थियों के नाम
मुख्य विशेषता
भर्ती प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता
दस्तावेज़ सत्यापन
आर आर बी /बी बी एस के बारे में
संगठन संरचना
पुरालेख
परीक्षा फल
 
 
 
 
  अक्सर पूछे गए प्रश्न
 
01. जिस पद में भर्ती की अधिसूचना जारी की गयी है उसकी विस्तृत जानकारी मुझे कहाँ से प्राप्त होगी ?
 
रोजगार समाचार में पद नाम के साथ योग्यता तथा अन्य विस्तृत जानकारी रोजगार अधिसूचना में तथा सांकेतिक सूचना विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय समाचार पत्रों मैं मुद्रित होती हैं । यथोपरांत हमारे वेबसाइट www.rrbbbs.gov.in के आमुख पृष्ट में दिए ‘भर्ती मेनू के ‘रोजगार सूचना’ लिंक में भी देख सकते है ।
 
02. आवेदन पत्र कहाँ से प्राप्त किया जा सकता है ? क्या इसका कोई निर्धारित आरूप है ?
 
जी हाँ, आवेदन पत्र का आरुप तथा संलग्नक अभ्यर्थी की व्यक्तिगत सूचना पत्र एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ /रोजगार समाचार में मुद्रित किया जाता है। इसे हमारे वैबसाइट www.rrbbbs.gov.in के आमुख पृष्ट में दिए ‘डाउनलोड फ़ार्म ‘ लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है ।
 
03. ऑनलाइन आवेदन पत्र में पंजीकरण किस तरह करते है ?
 
अभ्यर्थी आर आर बी, भुवनेश्वर के वैबसाइट www.rrbbbs.gov.in पर जाए तथा कंप्यूटर में विस्तृत जीवन वृत को भरें । तत्पश्चात भरे हुए आवेदन पत्र तथा सूचना-पत्र को डाउनलोड करके उसमें पासपोर्ट साइज कलर फोटो चिपका कर तथा उचित स्थान में अपना हस्ताक्षर तथा बाए हाथ का अंगूठा छाप लगा कर परिक्षा शुल्क तथा अनुलग्नको के साथ आर आर बी,भुवनेश्वर को भेजें। यदि इस ऑनलाइन आवेदन पत्र का हार्ड कॉपी अंतिम तिथि से पहले आर आर बी,भुवनेश्वर नहीं पहुँचता है तो ऑनलाइन पंजीकरण अमान्य हो जाएगा ।
 
04. मैं अपना आवेदन पत्र आर आर बी को कैसे भेजू ?
 
आवेदन पत्र साधारणतः सामान्य डाक द्वारा भेजा जाना चाहिए या आर आर बी,भुवनेश्वर के कार्यालय में रखे निर्धारित बक्सें में डाल दें ।
 
05. मुझे अपने आवेदन पत्र की स्थिति किस तरह से पता चलेगी ?
 
आपके आवेदन पत्र की स्थिति परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले हमारे वैबसाइट से जान सकते है अथवा हमारे वैबसाइट के आमुख पृष्ट पर दिए गए दूरभास नंबर में फोन कर सकते है । लिखित परीक्षा के दो दिन पूर्व आर आर बी विशेष पुछताछ काउंटर का आयोजित करती है ।
 
06. मुझे परीक्षा के कार्यक्रम की सूचना कहाँ से प्राप्त होगी ?
 
परीक्षा के कार्यक्रम की सूचना एमप्लॉयमेंट न्यूज़ /रोजगार समाचार तथा विभिन्न राष्ट्रीय श्रेत्रीय तथा स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होता है । इसके अतिरिक्त हमारे वेबसाइट www.rrbbbs.gov.in के आमुख पृष्ट पर ‘भर्ती मेन्यू’ के ‘परीक्षा कार्यक्रम‘ लिंक से भी प्राप्त किया जा सकता है । आर आर बी योग्य अभ्यर्थियों को प्रमाणित डाक द्वारा बुलावा पत्र तथा अयोग्य अभ्यर्थियों को अस्वीकृती पत्र भेजा जाता है ।
 
07. क्या मैं एक से अधिक आर आर बी में आवेदन भेज सकता हूँ ?
 
जी हाँ । आप एक से अधिक आर आर बी में आवेदन भेज सकते है । परंतु परीक्षा तिथि एक ही दिन में या दूसरे दिन भी हो सकती है ।
 
08. मुझे अपनी आवेदन पत्र के अस्वीकृति के कारण का पता कैसे चलेगा ?
 
यह केवल हमारे वेबसाइट www.rrbbbs.gov.in के आमुख पृष्ट में ‘ भर्ती’ मेन्यू’ के ‘ योग्य /अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची’ के लिंक में ही देखी जा सकती है । अस्वीकृति कोड तथा इनके विस्तृत विवरण आमुख पृष्ट के ‘अस्वीकृति के विभिन्न कारण’ लिंक से उपलब्ध करवाई जा सकती है ।
 
09. न्यूनतम अर्ह्क अंक क्या है ?
 
न्यूनतम अर्ह्क अंक निम्नलिखित है :
 
- अनारक्षित तथा अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक) – 40 %
 
- अनुसूचित जाति / अन्य पीछड़े वर्ग तथा अनुसूचित जाति / अन्य पीछड़े वर्ग (भूतपूर्व सैनिक) – 30 %
 
- अनुसूचित जन जाति तथा अनुसूचित जन जाति (भूतपूर्ब सैनिक) – 25 %
 
- लेकिन, विभिन्न समुदायों में उपल्ब्ध रिक्तियों संख्यानुसार योग्यता के आधार पर परीक्षा फल मुद्रित होता है ।
 
10. मुझे परीक्षा फल कहाँ से उपलब्ध होगी ?
 
अनुप्रयोज्य लिखित परीक्षा/ अभिक्षमता परीक्षण/ कुशलता परीक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची एमप्लायमेंट न्यूज़ /रोजगार समाचार तथा विभिन्न राष्ट्रीय, श्रेत्रीय तथा आंचलिक समाचार पत्रो में मुद्रित होती है । इसके अतिरिक्त हमारे वेबसाइट www.rrbbbs.gov.in के आमुख पृष्ट में ‘भर्ती’ मेन्यू’ के ‘परीक्षा फल’ लिंक में उपलब्ध करवाया गया है । परीक्षा फल आर आर बी,भुवनेश्वर के नोटिस बोर्ड में भी उपलब्ध करवाया जाता है । जिन अभ्यर्थियों का नाम योग्यता –क्रमसूची मैं नहीं है वे योग्य नहीं पाए गए ।
 
@ 2008 आर आर बी भुवनेश्वर . सभी अधिकार सुरक्षित है || वेबसाइट की अभिकल्पना suryanandan.net द्वारा की गयी है ।