 |
भर्ती प्रक्रिया |
|
| |
|
चयन सख्त रूप से लिखित / ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होता है ।.इसके अतिरिक्त प्रयोज्य अभिक्षमता/कुशलता परीक्षण/साक्षात्कार इत्यादि का भी आयोजित किया जाता है ।
योग्यता रिक्त स्थानों की उपलब्धता आरंक्षण संबंधित् सूचीबद्ध नियम आदि के अनुसार संक्षिपतसूची में से अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है । |
| |
|
लिखित / ऑनलाइन परीक्षा में नेगेटिभ मार्क्स रहेंगे तथा हर एक गलत उतर के लिए प्रत्येक प्रश्न के अंक का एक तिहाई अंक कट जाएगा ।
|
| |
|
लिखित/ ऑनलाइन परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम साधारणतः पद के लिए निर्धारित शैक्षिक मनदण्ड तथा /या तकनीकि योग्यता के अनुसार होता है ।साधारण ज्ञान ,
साधारण अंग्रेजी / साधारण हिन्दी, साधारण अंकगणित,विश्लेषणात्मक तथा परिमाणात्मक कुशलता तथा पद के न्यून्तम शैक्षिक / तकनीकि योग्यता के लिये आवश्यक
विषयों आदि पर वस्तुनिष्ट प्रश्न सहित बहु विकल्प उत्तर होंगें । प्रश्न पत्र द्विभाषिक अर्थात अंग्रेजी तथा हिन्दी में होगी । परीक्षा में लगभग 100 से 150 प्रश्न के लिए 90
से 120 मिनट का समय होता है ।
|
| |
|
रेल भर्ती बोर्ड आवश्यकतानुसार अपने विवेक से सभी या कुछ अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त लिखित परीक्षा, परीक्षाओं तथा/ या साक्षात्कार कुशलता परीक्षण करा सकती है ।
|
| |
|
आर आर बी लिखित/ ऑनलाइन परीक्षा तथा अभिदक्षता/कुशलता परीक्षण/ साक्षात्कार की तिथि का निर्धारण करके योग्य अभ्यर्थियों को उचित समय पर इसकी सूचना भेज देती है।
रोजगार समाचार में इसे मुद्रित किया जाएगा तथा आर आर बी भुवनेश्वर के वैबसाइट www.rrbbbs.gov.in में स्थानित किया जाएगा । किसी भी स्थिति में परीक्षा/
कुशलता परीक्षण/ साक्षात्कार को स्थगित या परीक्षा केंद्र परिवर्तन करने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
|
| |
|
हर पद के समक्ष परीक्षा के चरणों का उल्लेख है । परीक्षा में अभ्यर्थियों के निष्पादन के आधार पर मुख्य सूची से रिक्त स्थान की संख्या के
बराबर संख्या के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा । इसके अलावा 30 प्रतिशत अतिरिक्ति अभ्यर्थियों को स्टैंड बाई अभ्यर्थियों के
रूप में बुलाया जाता है जिससे मुख्य पैनल में कमी होने पर ही इनके लेने पर विचार किया जाता है । दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को मूल
दस्तावेज लाने होंगे। अतिरिक्त समय नहीं दिया जायगा तथा जो अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के समय अपना मूल दस्तावेज नहीं लायेगे वे अपनी पात्रता खो देंगे ।
|
| |
|
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित आवश्यक चिकित्सा स्वस्थता परीक्षण में सफल होने पर शैक्षिक एवं समुदाय प्रमाण
पत्रों का अंतिम सत्यापन तथा अभ्यर्थियों के चरित्र तथा पूर्व तट के सत्यापन के बाद ही होती है । आर आर बी /भुवनेश्वर का कार्य है उपयुक्त
अभ्यर्थियों का पैनल तयार करके पूर्व तट रेलवे, भुवनेश्वर ,ओड़ीशा के पास पैनल भेजना । अभ्यर्थियों का पैनल होने पर उन्हें इसकी सूचना पंजीकृत डाक द्वारा भेजी जाती है ।
मुख्य कार्मिक अधिकारी नियुक्ति प्रस्ताव जारी करते है ।
|
| |