आमुख पृष्ट सम्पर्क करें मानचित्र
आमुख पृष्ट आर आर बी संबंधित आर आर सी बी संबंधित अक्सर पुछे गए प्रश्न योग्य-अयोग्य अभ्यर्थियों की स्थिति
भर्ती
रोजगार सूचना
आवेदन पत्रों की वर्तमान स्थिति
परीक्षा सारणी
पैनल में आए अभ्यर्थियों के नाम
मुख्य विशेषता
भर्ती प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता
दस्तावेज़ सत्यापन
आर आर बी /बी बी एस के बारे में
संगठन संरचना
पुरालेख
परीक्षा फल
 
 
 
  दस्तावेज़ सत्यापन
 
1. अंतिम परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है । ऐसे अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की अधिसूचना एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ /रोजगार समाचार तथा कुछ अन्य राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय समाचार पत्रों में दी जाती है । आर आर बी,भुवनेश्वर के वेबसाइट में भी उपलब्ध करवाया जाता है ।
 
2. दस्तावेज सत्यापन के लिए आए हुए अभ्यर्थी को सामान्यतः आर आर बी,भुवनेश्वर में 9:00 बजे पुर्वान्ह रिपोर्ट करना होता है तथा उसे उसी दिन 19:00 घंटे में मुक्त किया जाता है । सत्यापन के समय अभ्यर्थी के सभी मूल प्रमाण पत्रों की संवीक्षा होती है । इसके अतिरिक्त मूल आवेदन पत्र में अभ्यर्थी के हस्तलेख तथा अंगूठा छाप के साथ परीक्षाओं तथा दस्तावेज़ सत्यापन के समय लिए गए हस्तलेख तथा अंगूठा छाप को मिलाया जाता है । यह अभ्यर्थी के यथार्थता की पुष्टि के लिए किया जाता है ।
 
यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो अभ्यर्थी को पैनल में रखा जाता है ।यदि किसी अभ्यर्थि के प्रमाण पत्र में कोई विसंगति हो तो अभ्यर्थी को यह परामर्श दी जाती है कि दस्तावेज़ सत्यापन के एक सप्ताह के अन्दर आवश्यक सठीक प्रमाण पत्र/हलफनामा लाए । वे इनके मूल प्रति को स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक द्वारा सहायक सचिव, रेल भर्ती बोर्ड , भुवनेश्वर – 751023 को एक आवेदन पत्र जिसमें उनका नाम, रोल नंबर ,कोटि संख्या ,पद का नाम तथा प्रमाण पत्र सत्यापन का दिनांक के साथ भेज सकते है । संवीक्षाके बाद अभ्यर्थी को पंजीकृत डाक द्वारा मूल प्रमाण पत्र भेज दी जाएगी ।
 
3. अभ्यर्थी का नाम पैनल में आने के बाद उस पैनल को मुख्य कार्मिक अधिकारी, पूर्व तट रेलवे ,रेल सदन, पूर्व तट रेलवे मुख्यालय परिसर ,चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर -751023 को भेजी जाती है । साथ ही अभ्यर्थी को भी पंजीकृत-डाक से उसके पैनल होने का कन्फ़र्मेसन पत्र भी भेजी जाती है । तदनुसार कन्फ़र्मेसन पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी आर आर बी, भुवनेश्वर के साथ कोई पत्राचार न करें। आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी मुख्य कार्मिक अधिकारी के कार्यालय के उपर्युक्त पते पर पत्राचार करें ।
 
4. रेल भर्ती नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार हर समुदाय के रिक्तताओंसे 30% ज्यादा अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए स्टैण्ड बाई सूची से बुलाया जाता है जिससे योग्यता क्रम सूची बनाने में योग्य अभ्यर्थियों की कमी नहीं हो। परीक्षा फल में इन स्टैण्ड बाई अभ्यर्थियों का रोल नंबर आरोही क्रम में होता है । यदि मुख्य-सूची से कोई अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन के लिए न आए या चिकित्सीय अयोग्य हो या कार्यग्रहन नहीं करता है तो स्टैण्ड बाई सूची से अभ्यर्थियों को केवल मात्र योग्यतानुसार पैनल में डाला जाता है
 
@ 2008 आर आर बी भुवनेश्वर . सभी अधिकार सुरक्षित है || वेबसाइट की अभिकल्पना suryanandan.net द्वारा की गयी है ।